14 अप्रैल 2015 - 19:08
अमेरिका ने ईरान के साथ परमाणु समझौते को बेहतरीन बताया।

मरीका ने एक बार फिर बल दिया है कि ईरान के साथ बर्ताव करने के लिए वाशिंग्टन के पास सबसे अच्छा विकल्प कूटनैतिक मार्ग है जबकि सैन्य हमले से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नहीं रोका जा सकता।

अबनाः अमरीका ने एक बार फिर बल दिया है कि ईरान के साथ बर्ताव करने के लिए वाशिंग्टन के पास सबसे अच्छा विकल्प कूटनैतिक मार्ग है जबकि सैन्य हमले से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नहीं रोका जा सकता।   अमरीका की वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार वेन्डी शेरमन ने इस्राइली मीडिया से सोमवार को बातचीत में कहा, “ऐसा कोई फ़ार्मूला या विकल्प नहीं है जो कूटनैतिक मार्ग से ज़्यादा प्रभावी हो।” उन्होंने कहा कि इस्राईल या अमरीका की ओर से कोई भी सैनिक कार्यवाही ईरान को एक से तीन साल के लिए ही रोक सकेगी।   वेन्डी शेरमन, अमरीका में इस्राइली लॉबी और इस्राईल को शांत रखने से संबंधित संदेश को पहुंचाने की वाशिंग्टन की कोशिश के तहत इस्राईल के कूटनैतिक संवाददाताओं को बता रही थीं।   पिछले हफ़्ते इस्राइली प्रधान मंत्री बिनयामिन  नेतनयाहू ने ईरान और गुट पांच धन एक के बीच संभावित अंतिम परमाणु सहमति और इसके नतीजे में तुरंत ईरान के ख़िलाफ़ प्रतिबंध हटाने के विषय पर चिंता जताया और ईरान पर हर जगह अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए कहा, “ईरान की मांग के अनुसार तुरंत प्रतिबंध हटाए जा रहे हैं और यह हर स्थान पर ईरान की अतिक्रमण की नीतियों में बिना हुए बदलाव के होने जा रहा है।”   अमरीका की वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार वेन्डी शेरमन ने उम्मीद जतायी है कि 30 जून की समयावधि तक ईरान के साथ व्यापक एवं विस्तृत समझौता मुमकिन है।   ज्ञात रहे 2 अप्रैल को स्वीज़रलैंड में ईरान और गुट पांच धन एक के बीच व्यापक परमाणु समझौते के फ़्रेमवर्क पर सहमति बनी है।   इस बीच अमरीकी विदेश मंत्रालय की कार्यवाहक प्रवक्ता मैरी हार्फ़ ने कहा है कि अंतिम परमाणु समझौते के विषय पर विशेषज्ञों की बातचीत अगले हफ़्ते शुरु हो सकती है। मैरी हार्फ़ ने कहा, “हम अगले हफ़्ते संभवतः शुरु होने की उम्मीद कर रहे हैं। विशेषज्ञ काम करना शुरु करेंगे। अभी तक किसी चीज़ को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।